Dhanbad : कोर्ट मैरिज करने के बाद दुल्हन मंदिर में माथा टेकने के नाम पर गई तो फिर लौटी नहीं। उसे हर गली-मोहल्ले खोजा गया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। तब राजस्थान से आये दुल्हा के कान में किसी ने हौले से बोला कि तेरी दुल्हन लुटेरी गैंग की निकली। वह अपना काम कर नाता तोड़ फूर्र हो गई। अब खोजने पर भी नहीं मिलेगी। ऐसा यहां पहले भी हो चुका है। राजस्थान से दुल्हा बनकर आये रोहिताश ने पुलिस को बताया कि यह रिश्ता पिंकी कराई थी। वह यहीं रहती है। यह रिश्ता कराने के एवज में पिंकी ने 1 लाख 30 हजार रुपये लिये थे। दुल्हे के साथ उनके घरवाले और कुछ नाते रिश्तेदार भी धनबाद आये हुये थे। पूरा माजरा समझ में आ जाने के बाद रोहिताश धनसार थाने में पहुंचा और अपना सारा दुखड़ा बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसका रिश्ता सुनैना नाम की एक लड़की से तय हुआ था। पहले ही शादी की तारीख तय हो गई थी। वह तय समय पर धनबाद पहुंच गया। गुरुवार को उसने सुनैना के साथ कोर्ट मैरिज किया। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद सुनैना से उससे कहा कि वह बगल के मंदिर से भगवान का दर्शन कर आती है। यह कहकर वह चली गई, फिर दोबारा नहीं लौटी। शाम तक जब वह वापस नहीं आई तो वह सबकुछ समझ गया। सुहाग रात का सेज तक नहीं सजा और दुल्हन फरार हो गई।
इसे भी पढ़ें :शादी से पहले अपने ‘पुरानों’ से मिलने गई होने वाली दुल्हन, ताकि…
इसे भी पढ़ें :BPSC ने Release किया इस Exam का एडमिट कार्ड… ऐसे करें डाउनलोड
इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 में होगी Sunny Leone की एंट्री…
इसे भी पढ़ें :वर्दी पर लगा एक और कलंक का टीका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हिचकोला खाते ही बीवी को मिली भयानक मौ*त
इसे भी पढ़ें :OYO HOTEL में तहलका… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिर करार देकर पूरे परिवार को बेदम मारा, फिर क्या हुआ देखें










