Dhanbad: धनबाद के जिला कोविड-19 टीकाकरण पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार,धनबाद के डॉ. विकास राणा के फेसबुक (FB) अकाउंट के नाम पर फर्जी अकाउंट बनकर लोगों को फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेजा गया। रिक्वेस्ट स्वीकार करने वाले लोगों से मैसेज के जरिए पैसे की डिमांड की गई।
डॉ. राणा ने एक पोस्ट कर अपने नाम से दूसरा अकाउंट बनाने की पुष्टि की है। पैसे की डिमांड करने पर उन्हें पैसे नहीं भेजने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि हैकर ने मैसेज में अपना मोबाइल नंबर शेयर किया है। इसमें पैसे की आवश्यकता का हवाला देते हुए ऑनलाइन पैसे भेजने का आग्रह किया है। चिकित्सक ने कहा है कि वह इस मामले की शिकायत संबंधित थाना से करेंगे।
डॉक्टर के नाम पर भेजा गया मेसेज
बताया जा रहा है कि चिकित्सक के नाम से लोगो को भेजे जा रहे संदेश में दिल्ली के एक हॉस्पिटल में होने की बात कह कर 12000 रुपए की डिमांड की गई है। कुछ और लोगों से अलग-अलग राशि मांगी की गई। चिकित्सक ने लोगों से अपील की है कि वह पैसे न भेजें।
फोन आने के बाद मिली जानकारी
डॉ. राणा ने बताया कि कई लोगों का उनका फोन आ रहा है। पहचान वालों ने ही फोन कर इसकी जानकारी दी। बताया कि आपके नाम का इस्तेमाल कर पैसों की डिमांड की जा रही है। उन्होंने इस मामले की छानबीन की। पता चला कि उनके फेसबुक अकाउंट के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाई गई है।
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का खूंटा लगा डगमगाने, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : JPSC मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिये कब से होगा एग्जाम
इसे भी पढ़ें : सरकारी बाबू बावफा से बेवफा हो गये, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : दारोगा से पंगा लेने वाले कोयला धंधेबाज का हुआ क्या, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…




