Ranchi : नदी-तालाब तट किनारे सुरम्य शाम, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तों के जयकारों के बीच आज चैती छठ का पहला अर्घ्य पूरा हुआ। व्रतियों ने कमर तक जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। दूध-गुड़ से भरी अंजुरियों से उगते सूरज की प्रतीक्षा में श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा। सूप में ठेकुआ, नारियल और फल सजाये जब व्रतियों ने भगवान भास्कर की स्तुति की, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, वहीं छठ गीतों की मधुर ध्वनि ने समूची फिजा को आध्यात्मिकता से भर दिया। अब भक्तगण उत्सुकता से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो श्रद्धा, समर्पण और आस्था के इस पर्व का अंतिम लेकिन सबसे पावन पड़ाव होगा।
चैती छठ पर आस्था के सागर में भक्तों की अर्पित श्रद्धा
Date:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…
Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...
पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...
चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…
Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...
उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…
Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...
DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…
Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...







