कोहराम लाइव डेस्क : जिन्हें भगवान में विश्वास होता है, वे अपनी जिंदगी के हर काम में उनकी सहायता के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। समझदार कभी अपनी सफलता या विफलता के लिए भगवान को दोषी नहीं ठहराते हैं। संत तुलसीदास जैसे भक्त ने भी लिखा है- कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहिं तसहिं फल चाखा। जो जैसा कर्म करेगा, वैसा ही परिणाम उसे भोगना होता है।
कामयाबी के लिए कोई प्रयास करे, भगवान की पूजा करे और अंत में उसे कामयाबी न मिले, तो भगवान को ही दोषी ठहराकर चोर बन जाए, तो हैरत होना स्वाभाविक है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के एक छात्र की, जिसने भगवान को प्रसन्न करने के लिए पहले तो खूब पूजा-अर्चना की। असीम भक्ति दिखाई, पर जब उसे लगा कि इसका कोई परिणाम नहीं निकलेगा, तो उसने भगवान की ही चोरी कर चोर बनने का प्रयास किया। भगवान का यह भक्त 11 वीं कक्षा का छात्र तारा सिंह शिवलिंग को ही चुरा लिया। वह पकड़ा भी गया।
स्कूल के पास छात्र ने छिपाया था शिवलिंग
जिस भैरव बाबा की वह छात्र पूजा-अर्चना कर रहा था, उनकी मूर्ति नहीं मिली, तो छात्र ने शिवलिंग चुराने का अपराध किया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद होने के कारण छात्र को पकड़ लिया गया। छात्र ने अपने स्कूल के पास चोरी किया हुआ शिवलिंग छिपाकर रखा था।
इसे भी पढ़ें : जब अंधश्विास जान लेने लगे, तो कैसे न हो परवाह
पुजारी ने दी चोरी होने की सूचना
महामृत्युंजय मंदिर के पुजारी नीरु लोहनी ने 9 फरवरी को द्वाराहाट थाने में शिव मंदिर का ऊपरी हिस्सा चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। ऐसा सुनने के बाद पुलिस हैरत में पड़ गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने खुद इस मामले को अपने हाथ में। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोर को खोजने का प्रयास शुरू किया।
भगवान को ही चला सबक सिखाने
एसएसपी ने बताया है कि आरोपी छात्र तारा सिंह 11वीं कक्षा से लगातार भैरव भगवान की पूजा करता था। छात्र को जब बहुत दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद लगने लगा कि उसे भगवान से उसे कोई मदद नहीं मिल रही है, तो उसने भगवान को सबक सिखाने की ठानी। इसके बाद उसने 9 फरवरी को गांव से दो किलोमीटर दूर भैरव बाबा की मूर्ति की जगह शिवलिंग चोरी कर ली।
तीन चिमटे भी चुराए
छात्र ने मंदिर से तीन चिमटे भी चोरी किए और स्कूल के पास छिपा दिया। छात्र बाल कटवाने के बहाने द्वाराहाट आया था और शिवलिंग को भैरव बाबा की मूर्ति समझकर तोड़कर चोरी कर ले गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवक को पकड़ लिया। पहले छात्र पुलिस को गुमराह कर रहा था हालांकि बाद में सच्चाई बताकर मूर्ति की बरामदगी करवाई।
इसे भी पढ़ें : ऐसी जेल, जहां कैदी क्या,परिंदे भी नहीं मार सकते पर












