Ranchi : देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, लेकिन झारखंड की राजधानी रांची में छात्र आंदोलन और सियासत ने नया मोड़ ले लिया। JLKM नेता और छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरे देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोक दिया। महतो पिछले 14 दिनों से आमरण अनशन पर हैं और 2 अगस्त से भूख हड़ताल कर रहे हैं। सदर अस्पताल से सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुये महतो ने लिखा, “आखिर ये कैसी आज़ादी है? क्या हम अपने ही देश में तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिये भी स्वतंत्र नहीं हैं?” उनका दावा है कि तिरंगा यात्रा में जाने की इच्छा जताने के बाद अस्पताल के कमरे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
14 दिन से अनशन, आंदोलन का बना केंद्र
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम इन दिनों JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन का मुख्य केंद्र बना हुआ है। महतो 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। विधानसभा घेराव के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर, मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार JPSC-JSSC समेत सभी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। उन्होंने समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर, जवाबदेही और बेहतर परीक्षा व्यवस्था लागू करने का भरोसा दिया। देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों से अपील करते हुये कहा कि आंदोलन को कमजोर करने और बांटने की कोशिशों से सतर्क रहें। वहीं छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्ष जांच और पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
आंदोलन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित ध्वजारोहण और तिरंगा यात्रा में शामिल होने की इच्छा जाहिर करने के बाद ही सदर अस्पताल में मेरे कमरे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
आखिर क्या यही आज़ादी है? क्या हम अपने ही देश में तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा में शामिल… pic.twitter.com/5Ler5ByNLd— Devendra Nath Mahto (@DevendraNathMa9) August 15, 2026
देवेंद्र नाथ महतो ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, 14 दिन से हंगर स्ट्राइक पर होने की बात कही
देवेंद्र नाथ महतो ने पोस्ट कर कहा कि वह 14 दिनों से हंगर स्ट्राइक पर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आज पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों को रोकने के लिए धक्का-मुक्की की और उनके साथियों के… pic.twitter.com/FydhR4OC1l
— zingabad (@zingabad) August 15, 2026















