spot_img

मोरहाबादी से CM हेमंत ने JPSC-JSSC पर किया बड़ा ऐलान

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : आजादी की 80वीं सालगिरह पर मोरहाबादी मैदान सिर्फ तिरंगे की शान का गवाह नहीं बना, बल्कि झारखंड के अगले 25 वर्षों की दिशा भी तय हुई। CM हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली और पहली बार राष्ट्रगीत का पूरा अंतरा गाकर हुये ध्वजारोहण के बीच राज्य के लिये विकास, रोजगार और भरोसे का नया संकल्प रखा। उन्होंने साफ कहा कि “स्वतंत्रता केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हर युवा को रोजगार, हर बच्चे को शिक्षा और हर नागरिक को न्याय देने की जिम्मेदारी है।”

युवाओं के लिए सबसे बड़ा भरोसा

CM ने माना कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर युवाओं का विश्वास सबसे अहम है। इसलिए सरकार अब JPSC, JSSC समेत सभी नियुक्तियों के लिये समयबद्ध वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, समय पर उत्तर-कुंजी और OMR उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू करेगी। “कार्रवाई से ज्यादा जरूरी ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिसमें गड़बड़ी की गुंजाइश ही न रहे।”

गांव से बाजार तक झारखंड मॉडल

CM ने कहा कि झारखंड का विकास सिर्फ बड़े उद्योगों से नहीं होगा। सरकार अब लाह, तसर, मिलेट, बागवानी, डेयरी, मत्स्य, बकरी पालन और महिला स्वयं सहायता समूहों को नई आर्थिक ताकत बनाने पर जोर दे रही है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 2.15 लाख एकड़ में हरित खेती और लगभग 7 लाख परिवारों की आजीविका का भी उन्होंने उल्लेख किया।

निवेश से रोजगार का दावा

राज्य में हुये निवेश समझौतों का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि 16 MOU में से 10 परियोजनायें जमीन पर उतर रही हैं, जिससे 22 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। हर जिले में उद्योग, स्टार्टअप और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।

महिलायें बनेंगी विकास की नेतृत्वकर्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता दी जा रही है। साथ ही पलाश ब्रांड और स्वयं सहायता समूहों के जरिये ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और बाजार से जोड़ने की रणनीति पर जोर दिया।

स्वास्थ्य में बड़ा विस्तार

सरकार ने 6 नये मेडिकल कॉलेज, RIMS-2, आधुनिक अस्पताल, नर्सिंग शिक्षा और डिजिटल हेल्थ सेवाओं के विस्तार का भी रोडमैप रखा, ताकि बेहतर इलाज गांवों तक पहुंचे।

5 बड़ी घोषणायें 

JPSC-JSSC सहित सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए समयबद्ध कैलेंडर

पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और OMR/उत्तर-कुंजी समय पर जारी होगी

22 हजार रोजगार देने वाली निवेश परियोजनाओं पर तेजी

कृषि, तसर, लाह, मिलेट और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा

6 नये मेडिकल कॉलेज और RIMS-2 का निर्माण

 

इसे भी पढ़ें :

लालकिले से PM मोदी ने 1 करोड़ युवाओं के लिए कर दिया बड़ा ऐलान…

Kohramlive : आज़ादी की 80वीं सुबह पर लालकिले की...

ट्रेलर पर लदा एयर इंडिया का जहाज देख उमड़ी भीड़…

Bihar : हवाई जहाज को आपने आसमान में उड़ते...

नाग पंचमी का व्रत-पूजन, पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें…

Kohramlive : सावन शुक्ल पंचमी का दिन अपने आप...

भारत आयेंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, इस सम्मेलन में लेंगे हिस्सा…

Delhi : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान सितंबर में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देश के नाम खास संदेश…

New Delhi : आजादी की 80वीं सुबह की आहट...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालकिले से PM मोदी ने 1 करोड़ युवाओं के लिए कर दिया बड़ा ऐलान…

Kohramlive : आज़ादी की 80वीं सुबह पर लालकिले की...

ट्रेलर पर लदा एयर इंडिया का जहाज देख उमड़ी भीड़…

Bihar : हवाई जहाज को आपने आसमान में उड़ते...

नाग पंचमी का व्रत-पूजन, पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें…

Kohramlive : सावन शुक्ल पंचमी का दिन अपने आप...

भारत आयेंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, इस सम्मेलन में लेंगे हिस्सा…

Delhi : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान सितंबर में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देश के नाम खास संदेश…

New Delhi : आजादी की 80वीं सुबह की आहट...