Kohramlive : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता देव आनंद के बेटे और अभिनेता सुनील आनंद का 26 जुलाई को लंदन में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुये लोगों से इस कठिन समय में निजता बनाये रखने की अपील की है।
देव आनंद ने लॉन्च किया था बेटा
30 जून 1956 को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में जन्मे सुनील आनंद ने अमेरिका से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की थी। उन्होंने 1984 में फिल्म ‘आनंद और आनंद’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता देव आनंद ने किया था।
फिल्मी करियर नहीं चला, संभाली नवकेतन फिल्म्स
‘कार थीफ’, ‘मैं तेरे लिए’ और ‘मास्टर’ जैसी फिल्मों में नजर आने के बावजूद सुनील आनंद को अभिनय में बड़ी सफलता नहीं मिली। 2011 में देव आनंद के निधन के बाद उन्होंने परिवार की प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनी नवकेतन फिल्म्स की कमान संभाली। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस दुख की घड़ी में मिले प्यार और संवेदनाओं के लिए वे सभी के आभारी हैं।
#SuneilAnand, son of legendary actor-filmmaker #DevAnand and actress Kalpana Kartik, has passed away at the age of 70 after suffering a heart attack in London. The family confirmed the news through a statement issued by his niece, Gina Narang, requesting privacy as they grieve… pic.twitter.com/dANgGBliEM
— Filmfare (@filmfare) July 28, 2026






