Hazaribagh (Barkagaon) (Sinil Sahu) : गाड़ियों की तेज रफ्तार एक बार फिर से दो छोटे मासूम बच्चों को अनाथ कर गया, वहीं पत्नी बेवा हो गई। रोड की हालत और तेज रफ्तार के कारण न जाने अबतक कितनी मां की गोद और सुहागिनों की मांग सुनी हो गई। इलाके के लोगों का कहना है कि कोलियरी इलाका होने के कारण बड़कागांव में धूल उड़ाती गाड़ियों को रोकने-टोकने और देखने वाला कोई नहीं। नवसिखवे ड्राइवर तक को स्टेयरिंग थमा दी जाती है। इस रोड में हमेशा आते-जाते लोगों की जान खतरे में रहती है। डर का आलम यह है कि इस सड़क पर जाने वाले लोगों को कई बार टोका जाता है कि… भईया जरा ठीक से जाना, न जाने कब क्या हो जाये इसकी कोई गारंटी नहीं। नौजवान नंदकिशोर राणा आज सुबह साढ़े 5 बजे अपने घर से पल्सर बाइक से निकला था। रास्ते में ही पंकरी बरवाडीह के पास सामने से आ रही एक बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। खून से लतपथ नंदकिशोर को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक नंदकिशोर दो छोटी-छोटी मासूम बेटियां हैं। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। सबसे खराब हालत उसकी पत्नी टीना की है। मृतक हजारीबाग जिले के बड़कागांव के महुदी गांव का रहनेवाला था। वह त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। सुनें क्या बोली बेवा और एक समाजसेवी
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…
इसे भी पढ़ें : आतंक की गाथा लिखने वाले हार्डकोर उग्रवादी विमल ने डाला हथियार
इसे भी पढ़ें :World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्तान
इसे भी पढ़ें :मेंढक की शक्ल में जन्मा बच्चा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :पूरी श्रीलंका टीम पर अकेले भारी पड़े जडेजा, बल्ले के बाद गेंद से किया कमाल, देखें…
इसे भी पढ़ें :खुद को 188 बच्चों को बाप बताकर हड़प लिए 19 करोड़!
इसे भी पढ़ें :जो भी सामने आया, उसे भूनता चला गया सत्यप्पा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी अलर्ट : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम!, वरना डूब जाएंगे 4500 रुपये
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






