spot_img
spot_img
spot_img

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय,पार्षद जर्मिन टोप्पो ने किया फतेहुल्लाह रोड का निरक्षण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची: मेंन रोड स्थित डॉ फतेउल्लाह रोड के जर्जर हालत के प्रति जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन,नगर निगम और नगर विकास विभाग उदासीन है। रोड़ की स्थिति जर्जर – सडक के नाम पर सिफ गड्ढा। उक्त बातें समाजिक कार्यकर्ता सैयद फ़राज़ अब्बास ने कही। उन्होंने कहा कि तीन सालों से सेंकडो आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई करवाई नहीं हुई। सिर्फ आश्वासन मिला। डॉ फतेहुल्लाह रोड़ के अलावा कई रोड़ बने लेकिन यह नही बना। मजबूर होकर अब हम पीआईएल दाखिल करेंगे।

राज्य सरकार फंड देगी तो काम होगा शुरू: संजीव विजयवर्गीय

वही मौके पर पहुंचे डिप्टी मेयर संजीव विजवर्गीय और वार्ड पार्षद जर्मिन टोप्पो। डिप्टी मेयर ने कहा कि रांची नगर निगम सड़क की योजना बना कर राज्य सरकार को दे दी है, अब राज्य सरकार का काम है। राज्य सरकार राशि उपलब्ध नहीं कराई गई तो रोड कहां से बन पाएगा। 2 महीने पहले नगर विकास सचिव के पास रोड़ का जो लिस्ट गई है उसमें डॉक्टर फ़ताउल्लाह का भी नाम है। हम लोग कोशिश कर रहे हैं। वही पार्षद जर्मन टोप्पो ने कहा कि शहर के कई क्षेत्र के सड़कों का निर्माण हो रहा है लेकिन डॉक्टर फतुल्लाह रोड का नहीं। निगम बोर्ड में कई बार योजना बनाकर दे चुके हैं। लेकिन अब हम मजबूर होकर यह कह रहे है कि हमारे वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

फतेहुल्लाह रोड़ से लाखों का टैक्स जाता है उसके बाद भी रोड़ का नही बनना दुखद: पार्षद जर्मिन टोप्पो

10 करोड़ का काम हो जा रहा है, लेकिन दो करोड़ डॉक्टर फतुल्लाह रोड का काम नहीं हो रहा है। वार्ड के जनता के साथ हम हमेशा खड़े हैं हम इस रोड को लेकर बहुत चिंतित हैं। डॉक्टर फ़त्ताउल्लाह रोड एरिया से लाखों का टैक्स जाता है, यह व्यवसायिक रोड है,एव पूर्व न्यायधीश यूसफ़ इकबाल कभी निवास स्थान इसी मार्ग में है इसके बाद भी सडक़ का निर्माण नही होना चितां का विषय है और दुखद है हम झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि इस मार्ग के लिये राशी उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए। इस मौके पर सैयद फराज अब्बास, नसर इमाम, समर इमाम, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद उमर, एजाज अंसारी आदि थे।

इसे भी पढ़ें : बेड़ो में ठनका गिरने से किसान की मौत

इसे भी पढ़ें : बोकारो में CM हेमंत सोरेन ने किया अस्पताल का उद्घाटन, निमंत्रण नहीं मिलने पर MLA नाराज

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...

शादी में जाना था, मौ’त ने रास्ते में रोक लिया… एक साथ बुझ गये 3 चिराग

Lohardaga : एक शादी समारोह में शामिल होने निकले...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...