डिप्टी सीएम के बेटे की कार का एक्सीडेंट, एक किसान की मौत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KARNATKA: कर्नाटक के डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी के बेटे चिदानंद की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना में एक किसान की मौत भी हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान बागलकोट जिले के कोडलेप्पा(58 साल) के रूप में की गई है। घटना तब हुई जब किसान अपने बाइक से खेत से घर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार देर शाम की है। यह घटना NH-50 कुडलसंगम क्रॉस के पास हुई है।

इसे भी पढ़ें : वरमाला से पहले सिर धड़ से अलग, देखें वीडियो

ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

बागलकोट के एसपी लोकेश जगलसर ने बताया की हनुमंत सिंह राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी के बेटे चिदानंद की है। लेकिन इसका कोई सबूत नहीं मिला है की कार चिदानंद चला रहे थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें :हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला, पति और बेटी ने ऐसे बचाई जान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : आम लोगों को शुक्रवार को महंगाई का...