spot_img

वंचित बच्चों को मिलेगा अधिकार और पहचान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) ने एक नई पहल ‘साथी अभियान’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य है, देखभाल और संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना। इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देश पर की गई है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष नलीन कुमार कर रहे हैं। DLSA सचिव निभा रंजना लकड़ा ने नवगठित यूनिट के सदस्यों को उनकी भूमिका समझाई। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत बच्चों को आधार कार्ड, परिचय पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराये जायेंगे, ताकि उनका व्यक्तिगत अस्तित्व व अधिकार सुनिश्चित हो सके। यूनिट में पैनल अधिवक्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बाल पुलिस इकाई, सिविल सर्जन, सूचना मित्र, और बालगृह पदाधिकारी शामिल हैं। 26 मई से 26 जून तक सघन पहचान अभियान चलाया जा रहा है।

पर्यावरण बचाओ, पौधा लगाओ

इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुख्य रूप से जज वन दिनेश कुमार, न्यायिक पदाधिकारी अनुलिका कुमार, राजेंद्र कुमार एवं DLSA सचिव निभा रंजना लकड़ा उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए कहा, “हमें सिर्फ बातों से नहीं, बातावरण से लगाव दिखाने के लिए एक पौधा अवश्य लगाना चाहिये।” विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1972 में की गई थी और पहली बार 1974 में मनाया गया था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...