spot_img
spot_img

Deoghar : शरीर से निकला 12 किलो का ट्यूमर, घंटों चला हाई-रिस्क मुफ्त ऑपरेशन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : देवघर(Deoghar) के देवीपुर स्थित एम्स देवघर ने एक बार फिर भरोसे की लौ जला दी है। यहां डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल ऑपरेशन कर मरीज को नई जिंदगी दे दी। यूपी से आये मरीज के शरीर में 12 किलोग्राम का बड़ा ट्यूमर था, जो उसे लगातार दर्द और कमजोरी दे रहा था। लेकिन देवघर एम्स के डॉक्टरों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और इतिहास रच दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, ट्यूमर शरीर के बेहद जटिल हिस्से में था।

Deoghar में सफल हुआ हाई-रिस्क ऑपरेशन

कई घंटों तक चले इस हाई-रिस्क ऑपरेशन में डॉक्टरों की टीम ने अद्भुत संयम और कौशल दिखाया और आखिरकार ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। यह पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में किया गया। जहां निजी अस्पतालों में इस ऑपरेशन के लिये लाखों रुपये मांगे जा रहे थे, वहीं यहां इंसानियत ने जीत हासिल की। मरीज ने कई निजी अस्पतालों के चक्कर लगाये, लेकिन महंगे इलाज के कारण निराशा ही हाथ लगी।

इसे भी पढ़े :Blast : रामगढ़ में मची चीख-पुकार

इसे भी पढ़े :Terrorist : AK-47 को माना ‘खिलौना’, दारोगा और CO पर गिरी गाज…

फिर किसी ने उसे देवघर एम्स का रास्ता दिखाया और यहीं से किस्मत बदल गई। ट्यूमर हटाने के बाद मरीज के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। डॉक्टरों की देखरेख में कुछ दिन रखने के बाद अब उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। एम्स के निदेशक डॉ. एनएम गंगाने ने पूरी टीम को बधाई देते हुये मीडिया से कहा कि संस्थान देशभर के मरीजों के लिये उम्मीद का केंद्र बनता जा रहा है।

इसे भी पढ़े :Delhi : विधानसभा सुरक्षा में चूक, बैरिगेट तोड़ अंदर घुसी कार, फिर…

इसे भी पढ़े :SP का एक्शन, थानेदार पर गिरी गाज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...