Jamshedpur : डेंगू के डंक ने कॉलेज छात्रा निधि की जान ले ली। निधि छह भाई बहन में सबसे बड़ी थी। वह ग्रेजुएट कॉलेज में पीजी की पढ़ाई कर रही थी। वह पढ़ने-लिखने में तेज थी। लगभग 22 साल की निधि की मौत के बाद उनके घरवालों ने डॉक्टरों पर अनदेखी और लापरवाही का इल्जाम लगा अस्पताल में खूब हंगामा किया। वह जमशेदपुर के टिनप्लेट अस्पताल में भर्ती थी। निधि टेल्को थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में रहती थी। उसके पिता का नाम विपिन राय बताया गया। गुजरे दो माह में जमशेदपुर में डेंगू के डंक ने करीब 8 लोगों की जान ले ली। इसमें 8 साल के बच्चे से लेकर 74 साल तक के वृद्ध शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार डेंगू से पीड़ित होने के बाद निधि को बीते 3 अक्टूबर को टिनप्लेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्लेटलेट्स कम होने पर डॉक्टरों ने उसे प्लेटलेट्स मंगवा कर चढ़ाया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे 4 अक्टूबर को ICU में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद उसकी मौत हो जाने की खबर बाहर आई। निधि की मौत की खबर सुनते ही घरवालों का गुस्सा उबाल पर आ गया। निधि का इलाज कर रहे डॉक्टरों को जमकर कोसा। वहीं मौके पर पहुंची गोलमुरी पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा देकर हंगामा शांत कराया।
इसे भी पढ़ें : एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को ED ने किया तलब… जानें वजह
इसे भी पढ़ें : झारखंड में भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कई नये थाने…
इसे भी पढ़ें :नौकरी पक्की हो, मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन जारी…
इसे भी पढ़ें :90 हजार खाते में भेजने को मांगी घूस, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में गैंगरेप, घूमने गई थी डैम…
इसे भी पढ़ें :नेशनल शूटर तारा शाहदेव के गुनाहगारों को मिली कठोर सजा… जानें
इसे भी पढ़ें :‘अपना कमाओ अपना खाओ’ जैसे लब्ज बन गया पति का काल… जानें












