लातेहार : चंदवा प्रखंड के लोगों ने लातेहार डीसी अबु इमरान से डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि चंदवा प्रखंड की कामता पंचायत के परसाही गांव में टोरी स्टेट की रानी दुर्गावती देवी द्वारा राज्यपाल के नाम 5 एकड़ और राजा कुमार जगधात्री नाथ शाहदेव द्वारा 7.50 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री की गई। वहां कॉलेज खुलवाने का प्रयास टोरी स्टेट के राजा जगत मोहन जगधात्री नाथ शाहदेव के पोते लाल प्रेरित नाथ शाहदेव ने किया। पूर्व सांसद इंदर सिंंह नामधारी ने भी भरपूर सहयोग दिया, फिर भी आज तक यहां डिग्री कॉलेज न खुलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें :काबुल University attack के Mastermind को फांसी की सजा
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान में पकड़ा गया मुंबई Terror attack का Mastermind लखवी












