Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी से सटे ओरमांझी के मेहनतकश किसानों के लिये एक बेहतर कल की उम्मीद जागी, जब ओरमांझी पंचायत के मुखिया दीपक बड़ाईक, उपमुखिया संतोष गुप्ता, ग्राम प्रधान दीनदयाल लोहार, समाजसेवी कुलदीप तिवारी और अमिताभ पांडेय ने झारखंड की कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवास पर मुलाकात की।
प्रतिनिधियों ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि ओरमांझी प्रखंड के सबसे बड़े साप्ताहिक बाजार को मांडल डेली मार्केट के रूप में विकसित किया जाये। उन्होंने अनुरोध किया कि बाजार परिसर में नये शेडों का निर्माण कराया जायें, पुराने जर्जर शेडों की मरम्मत हो और बाजार के चारों ओर व्यवस्थित दुकानें बनाई जायें। प्रतिनिधियों ने मंत्री से आग्रह किया कि इस बाजार को डेली मार्केट का दर्जा दिये जाने से ओरमांझी के साथ-साथ कांके, अनगड़ा और रामगढ़ प्रखंडों के किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को उनके उगाये गये फल-सब्जियों का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
इसे भी पढ़ें :महाशिवरात्रि, आस्था, अमृत स्नान और अद्भुत संयोग… जानें
इसे भी पढ़ें :सुरंग में फंसी जान, CM हेमंंत सोरेन गंभीर…
इसे भी पढ़ें :दुबई में सितारों का जलवा, क्रिकेट का रोमांच चरम पर
इसे भी पढ़ें :दिल्ली में नया सियासी अध्याय, आतिशी बनीं विपक्ष की नेता












