Bokaro : बोकारो(Bokaro) में पुष्पा कुमारी हत्याकांड ने अब नया मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर पुलिस ने 9 महीने बाद मुख्य आरोपी दिनेश महतो को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया, वहीं दूसरी ओर 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इस कार्रवाई को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुये बोकारो SP हरविंदर सिंह को हटाने की मांग कर दी है। एसोसिएशन का इलजाम है कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए एक ही थाना के इतने पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया।
Bokaro पुलिस एसोसिएशन की डिमांड
यहां याद दिला दें कि पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से 9 महीने पहले लापता पुष्पा का कंकाल हाल ही में मधुटांड़ जंगल से बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश महतो के साथ उसका 3 साल से प्रेम संबंध था। शादी के दबाव से परेशान होकर आरोपी ने सुनसान जंगल में ले जाकर चाकू से हत्या कर दी और शव छिपा दिया। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बनी SIT ने 24 घंटे में आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू समेत कई अहम सबूत भी बरामद हुये। जांच में शुरुआती लापरवाही और आरोपी को बचाने के संकेत मिलने पर थाना प्रभारी अभिषेक रंजन सहित 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
इसे भी पढ़े :Palamu : दिनदहाड़े दंपती को मा’री गो’ली, लूट लिया पैसों से भरा बैग…
इसे भी पढ़े :UP News : भगवान किसी को न दे ऐसा मामा, रूह कंपा देगी ये खबर…
इसे भी पढ़े :Bundu : बुंडू में इस हाल में मिले जीजा-साली, सनसनी…
इसे भी पढ़े :निलंबित IAS विनय चौबे जेल से बाहर आयेंगे, इन शर्तों पर…
इसे भी पढ़े :UP : हजारों लोग सड़कों पर, पुलिस जीप फूंकी, भारी ब’वाल…








