Ranchi : राजधानी रांची से सटे बुंडू(Bundu) थाना क्षेत्र के मांझीटोली स्थित पगला बाबा परिसर में सोमवार सुबह एक रहस्यमयी दोहरी मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। जीजा और साली के शव एक साथ मिलने से हड़कंप मच गया। सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई कि युवती की एक दिन पहले ही सगाई हुई थी।
Bundu में जीजा-साली की रहस्यमयी मौत
सगाई के बाद वह अपने जीजा के साथ निकली, लेकिन अगली सुबह दोनों की लाश मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अर्जुन पाहान (खूंटी) और आरती कुमारी (बुंडू) के रूप में हुई है। ये आत्महत्या है या फिर कुछ और? पुलिस(Bundu) हर एंगल से जांच की बात कह रही है। इलाके में ऑनर किलिंग की चर्चा भी तेज है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।
इसे भी पढ़े :निलंबित IAS विनय चौबे जेल से बाहर आयेंगे, इन शर्तों पर…
इसे भी पढ़े :UP News : भगवान किसी को न दे ऐसा मामा, रूह कंपा देगी ये खबर…
इसे भी पढ़े :UP : हजारों लोग सड़कों पर, पुलिस जीप फूंकी, भारी ब’वाल…
इसे भी पढ़े :वकील की ह’त्या करने वाले बदमाश का ए’न’काउंटर…
इसे भी पढ़े :Palamu : दिनदहाड़े दंपती को मा’री गो’ली, लूट लिया पैसों से भरा बैग…






