Ranchi : राजधानी रांची में एक जमीन कारोबारी से पांच करोड़ रुपये बतौर रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगने में गैंगस्टर अमन साहू के राइट हैंड मयंक सिंह का नाम उछला है। मामले में रांची के अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले जमीन कारोबारी नागेंद्र प्रसाद सैनी ने दिये आवेदन में बताया कि बीते 21 फरवरी को उनके मोबाइल पर दो व्हाट्सएप कॉल आये थे। बिजी होने के चलते उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया था। इसके बाद व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज में पांच करोड़ रुपये रंगदारी की डिमांड की गई थी। वहीं, रकम नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। कारोबारी ने कॉल और मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं किया। 27 फरवरी को फिर से उनके मोबाइल पर कॉल आया और पैसों की डिमांड की गई। घटना के करीब एक महीने के बाद कारोबारी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, मामले में रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि कॉल का गैंगस्टर अमन साहू के गिरोह से संबंध है या नहीं। कई बार प्रैंक कॉल भी होते हैं, या छोटे-मोटे अपराधी भी इस तरह के कॉल करते हैं। जो भी अभियुक्त होगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा।
इसे भी पढ़ें :अंबा प्रसाद के घर 35 लाख कैश मिलेः ED॥ कोई कैश नहीं मिला, एक गाड़ी छोड़ मेरे नाम कुछ नहींः अंबा
इसे भी पढ़ें :“क्यों नहीं, एक ही बार सबको बुलाकर चीप देता”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी, देश को मिली 10 नई ट्रेनें…
इसे भी पढ़ें :MLA अम्बा प्रसाद के यहां ED ने दी दबिश… देखें
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में एन*काउंटर, 3 नक्सली अरेस्ट, क्या-क्या मिला… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में स्टूडेंट्स को CM ने दी बड़ी सौगात… देखें
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…












