spot_img

दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता वर्चुअल दुनिया में छा गई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता का नाम सोशल मीडिया और गूगल पर धुआंदार ट्रेंड करने लगा। 24 घंटे से भी कम समय में दो लाख से ज्यादा बार लोग उन्हें गूगल पर सर्च कर चुके हैं। गूगल को तक यह बताना पड़ा कि वह इस वक्त ट्रेंड कर रही हैं। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार रात 8:10 बजे रेखा गुप्ता नाम दिल्ली में सबसे अधिक लोकप्रिय खोज रहा। CM पद के ऐलान के बाद ही लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई और हर कोई उनके बारे में जानने को आतुर दिखा। सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर उनके राजनीतिक सफर तक, हर चीज को लोग तेजी से खोजने लगे। उनके पुराने ट्वीट और पोस्ट भी तेजी से वायरल हुये, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। लोग यह जानने के लिये बेताब दिखे कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है और उनके पति कौन हैं। यह खोज गूगल से हटकर X के ट्रेंडिंग सेक्शन पर जा पहुंची, जहां दिनभर डेढ़ लाख से ज्यादा पोस्ट में उनका नाम छाया रहा। जहां एक तरफ बधाइयों की बौछार हुई, वहीं दूसरी ओर मीम्स और पुराने ट्वीट भी चर्चा में रहे। एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी रेखा गुप्ता की धूम रही। X पर उनके 70 हजार फॉलोअर्स जुड़ गये। गुरुवार तक फेसबुक पर 35,360 और इंस्टाग्राम पर 34,214 नये फॉलोअर्स बढ़े।

इसे भी पढ़ें :आठवीं तक की सभी कक्षायें ऑनलाइन, ट्रेनें रद्द, बढ़ रही भीड़…

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में 1 करोड़ की अवैध शराब जब्त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :JAC ने ये दो बोर्ड एग्जाम किये रद्द, नोटिफिकेशन

spot_img

Related articles:

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।