UP : महाकुंभ के आज 39वें दिन पर भी आस्था में कोई कमी नहीं आई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक आज भी लगभग सवा करोड़ लोग आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। संगम आने वाले सभी रास्तों पर सुबह से ही 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। पार्किंग में गाड़ियों को रोका जा रहा है। वहां से लोग से शटल बस और ई-रिक्शा संगम पहुंच रहें हैं। पुलिस लगातार भीड़ कंट्रोल करने में जुटी है। मेला प्रशासन के मुताबिक कल यानी शुक्रवार से वीकेंड की शुरुआत हो रही है। इसके बाद फिर शिवरात्रि है। इसके चलते भीड़ बढ़ने का अनुमान है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ मेला खत्म हो जायेगा। भीड़ को देखते हुये प्रयागराज में आठवीं तक की सभी कक्षायें ऑनलाइन 26 फरवरी तक के लिए ऑनलाइन कर दी गईं हैं। वहीं प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 4 ट्रेनों के रूट बदले गये हैं।

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार












