PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बच्चों के साथ नजर आते हैं, सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। PM मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दो बेहद प्यारे बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और बस एक लाइन लिखी, कल दो छोटे दोस्त सेवा तीर्थ आये थे।” तस्वीर वायरल होने के बाद हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर प्रधानमंत्री मोदी के साथ नजर आ रहे ये दो नन्हें मेहमान कौन हैं?

मासूम मुस्कान ने जीता दिल

तस्वीरों में एक नन्ही बच्ची गुलाबी फ्रॉक में बेहद खुश नजर आ रही थी, जबकि एक छोटा बालक PM मोदी के साथ खेलता दिखाई दे रहा था। किसी तस्वीर में प्रधानमंत्री बच्चे को गोद में उठाकर नोटबुक देते दिखे, तो किसी तस्वीर में दोनों बच्चे PMO यानी ‘सेवा तीर्थ’ में उनकी डेस्क के पास खड़े मुस्कुराते नजर आये। PM मोदी का बच्चों के साथ सहज और स्नेहभरा अंदाज लोगों का दिल जीत गया। कुछ ही देर में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

केंद्रीय मंत्री के पोस्ट ने खोला पूरा राज

इस पूरे सस्पेंस से पर्दा तब उठा, जब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू किंजरापु ने अपने परिवार की प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों को देखते ही साफ हो गया कि PM मोदी के साथ नजर आ रहे दोनों बच्चे कोई और नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू के ही बच्चे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया। राम मोहन नायडू अपने पूरे परिवार के साथ PM मोदी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान एक बेहद भावुक तस्वीर सामने आई, जिसमें परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ प्रधानमंत्री से आशीर्वाद लेती नजर आईं। इस मुलाकात की एक और खास बात ने लोगों का ध्यान खींचा। राम मोहन नायडू की मां ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके लोकप्रिय अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत एक हरा-भरा पौधा भेंट किया। केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने इस मुलाकात को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया।

इसे भी पढ़ें : केवल 4 रसगुल्ले को लेकर शादी में बवाल, फिर…

इसे भी पढ़ें : 35 साल का सफर, उठी नशामुक्त झारखंड की आवाज…

इसे भी पढ़ें : फालता में किसने गाड़ा झंडा, कौन सिमटा… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची में युवती से अ’श्ली’ल हरकत, जवान अरेस्ट

इसे भी पढ़ें : रांची में दिनदहाड़े झपट लिया मोबाइल, कुछ ही घंटों में धराये ये दो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...

रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें

Ranchi :  राजधानी रांची में बकरीद पर्व को लेकर...

पहले करंट लगाया फिर ज’हर पिलाया, मा’रा गया एक पति…

UP : यूपी के मुरादाबाद में हुई एक वारदात...