spot_img

रांची की दीपिका ने पति अतनु के साथ गोल्‍ड पर साधा निशाना, फाइनल का मिला टिकट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ग्वाटेमाला सिटी: भारत ने विश्व कप (Archery World Cup) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के पहले चरण में तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारतीय तीरंदाजी की सितारा जोड़ी दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) और उनके पति अतनु दास (Atanu Das) ने दो व्यक्तिगत गोल्ड जीते। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका ने अपने कैरियर में विश्व कप में तीसरा व्यक्तिगत गोल्ड जीता। वहीं दास ने विश्व कप में पहला गोल्ड अपने नाम करते हुए पुरुषों के रिकर्व व्यक्तिगत फाइनल में बाजी मारी. दोनों ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के लिए क्वॉलिफाई भी कर लिया।

भारतीय तीरंदाजी की सितारा जोड़ी 

पिछले साल जून में दीपिका से विवाह करने वाले दास ने कहा, ”हम साथ में यात्रा करते हैं, अभ्यास करते हैं, प्रतियोगिता करते हैं और जीतते हैं। उसे पता है कि मुझे क्या पसंद है और मुझे पता है कि उसे क्या पसंद है। ” भारत के रिकर्व तीरंदाजों का यह विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जिन्होंने दो व्यक्तिगत और एक टीम गोल्ड जीता।

रिकर्व पुरुष वर्ग में भी भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.इससे पहले 2009 में जयंत तालुकदार ने क्रोएशिया में गोल्ड जीता था । भारत के लिए दीपिका, अंकिता भकत और कोमलिका बारी ने टीम वर्ग में गोल्ड जीतकर शुरुआत की. तीनों ने शूट ऑफ में मैक्सिको को 5-4 से हराया। इससे पहले भकत और दास ने अमेरिका को 6-2 से हराकर ब्रॉन्ज जीता था।

तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल  किया अपने नाम

आखिर में दीपिका और दास ने व्यक्तिगत वर्ग में गोल्ड जीता । दीपिका ने अमेरिका की आठवीं वरीयता प्राप्त मैकेंजी ब्राउन को 6 . 5 से मात दी ।  सेमीफाइनल में उसने अलेजांद्रा वालेंशिया को 7 . 3 से हराया था । दीपिका के कैरियर का यह तीसरा गोल्ड था जिसने साल्टलेक सिटी में 2018 में पहली बार पीला तमगा जीता था। जीत के बाद उसने कहा, ”दिल की धड़कनों पर काबू पाना काफी कठिन था. उससे मैं नर्वस हो रही थी। जीतकर आत्मविश्वास बढ़ा है.” दास ने स्पेन के डेनियल कास्त्रो को 6 . 4 से हराया. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अंताल्या में 2016 में था, जब वह चौथे स्थान पर रहे थे. उन्होंने कहा, ”अद्भुत लग रहा है. यह सपना सच होने जैसा है।   मैने इतने साल जो मेहनत की है, वह रंग लाई.”

इसे भी पढ़ें :मास्टर ब्लास्टर Sachin Tendulkar आज मना रहे 48वां बर्थडे

इसे भी पढ़ें :पूरी आरसीबी पर भारी पड़ा जडेजा का ऑलराउंडर प्रदर्शन, ऐसे किया कमाल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...