spot_img
spot_img
spot_img

27 सितंबर को किसानों के भारत बंद को सफल बनाने का निर्णय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : जेएमएम रांची जिलाध्‍यक्ष मुश्‍ताक आलम की अध्‍यक्षता में सर्वदलीय बैठक की गई। बैठक लालपुर स्थि‍त झामुमो जिला कार्यालय में की गई। बैठक का संचालन झामुमो के कार्यवाहक जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा किसान विरोधी नीतियों को निरस्त कराने को लेकर आहूत 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर 26 सितंबर को रांची के नामकुम, ओरमांझी कांके एवं नगड़ी तक बंद को सफल बनाने को लेकर प्रचार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 26 सितंबर की शाम 4 बजे सैनिक बाजार प्रांगण से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर को सभी दलों के कार्यकर्ता सुबह 7 बजे से ही अपने अपने क्षेत्र में सड़क पर उतर कर बंद का पुरजोर समर्थन करेंगे और बंद को सफल बनाने का काम करेंगे। 29 सितंबर को राजभवन के समक्ष सर्वदलीय महाधरना दिया जायेगा। साथ ही महामहिम राज्यपाल को

बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अजय सिंह, सीपीआई एमएल के जिला सचिव भुनेश्वर केवट, राजद के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, सीपीआई एमएल के एसके राय, एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के मिन्टू पासवान, झामुमो के कार्यवाहक जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद जिला संयुक्त सचिव आदिल इमाम, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रो चिन्तामनी सांगा, अल्पसंख्यक मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष आफताब आलम, रामशरण विश्वकर्मा, संजय राय,   झामुमो जिला मीडिया प्रभारी वसीम राबिया खान, शान्ति तिर्की, सालो देवी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...