रांची : सीनियर फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर अवस्था में पीसीआर के जवानों ने उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। रिम्स के न्यूरो वार्ड के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बैजनाथ पर अज्ञात हमलावरों ने शनिवार की देर रात उनके घर के पास ही हमला किया। बैजनाथ सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती में रहते हैं। सदर थाना की पुलिस के अनुसार बैजनाथ के सिर पर गहरी चोट लगी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने रिम्स प्रबंधन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। वहीं रांची प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ कई पत्रकार भी रिम्स पहुंचे। सभी ने डॉक्टर और नर्स से बैजनाथ महतो का बेहतर इलाज करने का आग्रह किया है।
इसे भी पढ़ें : बैंक मैनेजर शिल्पी का हुआ अंतिम संस्कार, तस्वीरें देखें










