Ranchi : मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों ने डोरंडा स्थित वन विभाग के कार्यालय का घेराव किया। काफी देर तक सैंकड़ों मजदूर हो-हंगामा करते रहे। मजदूरों की मांग थी कि उनकी मजदूरी का भुगतान किया जाए। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिर्की ने बताया कि मजदूरों का सारा डॉक्यूमेंट जमा किया जा चुका है, बावजूद इनकी मजूदरी का भुगतान नहीं किया गया। रेंजर राजेंद्र प्रसाद के पास सारा डॉक्यूमेंट जमा करा दिया गया है। मजदूरों का लाखों रुपया मजदूरी अटका हुआ है। कोरोना काल में पैसा नहीं मिलने से मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं मजदूरों ने कहा कि मजदूरी का भुगतान नहीं होने से हमारे सामने भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। जल्द मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ तो और भी उग्र आंदोलन करेंगे।
इसे भी पढ़ें :पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
इसे भी पढ़ें : तालाब से लौटी, फिर फंदे पर झूलती मिली लाश (VIDEO)










