Jamshedpur : बीजेपी नेता राम सिंह मुंडा पर मंगलवार की सुबह जानलेवा हमला किया गया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई है। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। श्री मुंडा का बायां हाथ तीन जगह से फ्रैक्चर हो गया है। हमला किसने और क्यों किया पता नहीं चल पाया है। अज्ञात हमलावरों ने रॉड और डंडे से उनपर हमला किया।
राम सिंह मुंडा ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे जमशेदपुर के सोपोडेरा स्थित अपने आवास से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने घोड़ाबांधा स्थित उनके आवाज़ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाई और हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावर बाइक पर आए थे और मारपीट कर फरार हो गये। राम सिंह मुंडा फिलहाल जमशेदपुर भाजपा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी हैं। वह महानगर भाजपा में कई पदों पर भी रह चुके हैं। राम सिंह मुंडा ने किसी के साथ दुश्मनी से इनकार किया है।
Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)
Read More :बच्चा पैदा नहीं होने के कारण पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
Read More :25 लाख की अफीम जब्त,पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर
Read More : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)






