JAMSHEDPUR : रविवार को खरकई नदी में एक युवक की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है की युवक शनिवार से गायब था। और वो घर रात में वापस नहीं आया था। मृतक की मां ने आरोप लगाया है की बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जता रही है। वहीं, मृतक के पिता किसी मामले में जेल में बंद हैं। यह घटना बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट खरकई नदी की है। मृतक की पहचान बागबेड़ा के गांधीनगर निवासी राज दास उर्फ शिवम (18) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया की राज नशे का आदि था।
Read More : जेठ मांगता था आबरू, पति ने भी नहीं दिया साथ, फिर नवविवाहिता ने उठाया ये कदम…
Read More : SadarHospital से नवजात की चोरी, ऐसे बच्चे को लेकर भाग रही थी महिला, धरायी




