RANCHI : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल कठरटोली गांव में सोमवार को 22 साल के एक युवक की डेड बॉडी मिली है। डेड बॉडी की पहचान विजय महतो के रूप में हुई है। युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। वहीं प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे आत्महत्या मान जांच कर रही है।
प्रेम प्रसंग का मामला
बताया जा रहा है कि युवक की मौत के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। युवक की प्रेमिका की आज हजारीबाग जिले के एक युवक के साथ शादी होने वाली है। प्रेमिका के घर में शादी की तैयारी चल रही थी। पुलिस को शक है कि इसी तनाव में प्रेमी विजय महतो ने खुदकुशी कर ली। बताया गया कि विजय महतो दुमका स्थित मिनी टूल्स के थर्ड सेमेस्टर का प्रशिक्षु इंजीनियर था। प्रेमिका की शादी की बात सुनकर कुछ दिन पहले ही घर आया था। विजय महतो मानसिक रूप से परेशान था।
इसे भी पढ़ें : रांची और हटिया से खुलने वाली 2 ट्रेनों का होगा…
इसे भी पढ़ें : राज्यसभा सचिवालय में निकली बंपर Vacancy, बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : भरोसे का ख़ून : सगी बहनों की ज़िंदगी तबाह और बर्बाद कर डाली, देखें…
इसे भी पढ़ें : CHAMPION बनी महावीर टीम, मकसद में कामयाब रहा GOE… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 8 साल से फरार हार्डकोर नक्सली धराया, देखें…
इसे भी पढ़ें : RPF और GRP ने रेलवे ट्रैक पर जो कुछ देखा, सन्न कर गया












