spot_img

झाड़ियों में मिली पुलिस जवान की डे’ड बॉडी, सनसनी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : बंद पड़े पत्थर खदान के पास झाड़ियों में मिला एक अज्ञात शव अब पहचाना जा चुका है। मृतक की पहचान चियांकी निवासी विजय उरांव के रूप में हुई है, जो झारखंड पुलिस का जवान था और हाल ही में देवघर में श्रावणी मेला ड्यूटी से लौटने के बाद लापता हो गया था। जवान का शव पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बोहिता गांव से मिला। बीते कल चरवाहे ने झाड़ियों से आ रही दुर्गंध के चलते शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की, तो घटनास्थल से पानी की बोतल, डिस्पोजल ग्लास, चप्पल और एक मेमोरी बाजा बरामद किया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव पर काले रंग की शर्ट और जींस थी, गले में गमछा लिपटा हुआ था। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं शव को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था। मृतक विजय उरांव फिलहाल मुसाबनी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षणरत थे। ड्यूटी के बाद से परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था। घरवालों ने उनकी तलाश के लिए मुसाबनी तक का रुख किया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेजा गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर जुटी भीड़ और माहौल से यह साफ है कि पूरे गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। ये हत्या है या हादसा, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : अभी भीगता रहेगा झारखंड… जानें कब तक

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...