RAMGARH : रामगढ़ के बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन के पास तालाब से बुधवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव रस्सी से बंधा मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। लगता है कि तीन-चार दिन पहले लाश को तालाब में फेंका गया है। इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
इसे भी पढ़ें : नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद
हत्या की जताई जा रही आशंका
यह तालाब घुटुवा बस्ती के पास स्थित है। आशंका जाहिर की जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर किसी भारी-भरकम चीज से शव को रस्सी से बांधकर तालाब में डाल दिया गया हो। शव तीन-चार दिन बाद ऊपर आ गया। इधर, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें :सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)








