IPL से 100 करोड़ से अधिक कमाने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बने डिविलियर्स

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(आरसीबी) ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इससे कई दिग्गज खिलाड़ियों को हैरानी हुई। आरसीबी ने साथ ही कप्तान विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को रिटेन भी किया है। मतलब सभी रिटेन किए गए खिलाड़ियों को एक साल का एक्सटेंशन मिला है। इन्हें आईपीएल 2021 में उतने ही पैसे दिए जाएंगे, जिस दाम पर वे खरीदे गए थे। यह महत्‍वपूर्ण है कि डिविलियर्स ने एक खास मामले में इतिहास रच दिया है।एक रिपोर्ट के मुताबिक वह आईपीएल से 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाले इतिहास के पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें :ट्रंप के खिलाफ फरवरी में शुरू होगा महाभियोग

चार भारतीय खिलाड़ी पहले ही पा चुके हैं यह उपलब्धि

यह उपलब्धि चार भारतीय पहले ही प्राप्‍त कर चुके हैं, लेकिन बात की जाए विदेशी क्रिकेटरों की, तो उनमें डिविलियर्स एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं। भारतीय खिलाड़ियों में चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी, आरसीबी के विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और सीएसके के सुरेश रैना इस लिस्ट में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :ऐसी महि‍लाएं सेक्स तो कर सकती है, पर शादी नहीं…

डिविलियर्स को एक सीजन में मिलते हैं 11 करोड़

डिविलियर्स को इस समय एक सीजन के लिए 11 करोड़ की राशि मिलती है। इस साल रिटेन किए जाने के साथ ही डिविलियर्स अब तक इस महंगी क्रिकेट लीग से 102.5 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। डिविलियर्स को विश्व क्रिकेट का विध्वंसक क्रिकेटर माना जाता है। 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उन्हें इस समय टी-20 क्रिकेट का सबसे शानदार क्रिकेट माना जाता है। आईपीएल 2020 में उनके बल्ले से 45.40 की शानदार औसत से 454 निकले थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 158.74 का रहा था।

इसे भी पढ़ें :पुनई उरांव का सहयोगी अरविंद चढ़ा पुलिस के हत्‍थे, खोलेगा कई राज

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...