spot_img
spot_img
spot_img

DC का मिशन, हर घर तक नल, हर आंगन तक साफ-सफाई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा जिला सभागार में सोमवार को कुछ अलग था, संकल्प की गंध, बदलाव की चाह और स्वच्छता की लहर।DC दिनेश यादव की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में एक नई प्रतिबद्धता की कहानी थी, जिसमें हर घर में स्वच्छ पानी, हर गांव में साफ हवा का सपना। बैठक में DC ने अपने मातहत अधिकारियों से साफ कहा कि सभी प्रखंडों में “नल से जल” योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की जाये। काम पूरी ईमानदारी से पूरा होना चाहिये। कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह और उनकी टीम के साथ-साथ जिला जल एवं स्वच्छता समिति, विभागीय अधिकारी, DFO अंशुमान राजहंस और ठेकेदारों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में ठेकेदारों ने एक अहम समस्या उठाई और कहा कि सड़क निर्माण एजेंसियां हमारी पाइपलाइन तोड़ देती हैं, पहले से बिछाई गई लाइनें उखाड़ दी जाती हैं। इस पर DC ने स्पष्ट निर्देश दिये कि आपसी तालमेल बनाइये, विवाद नहीं। किसी की लापरवाही से जनता की प्यास अधूरी नहीं रहनी चाहिये। उन्होंने सड़क निर्माण विभाग के अभियंताओं और पेयजल एजेंसियों को मिलकर समाधान खोजने का आदेश दिया।

लंबित कार्यों पर डीसी का सख्त रुख

DC दिनेश यादव ने देरी के कारणों पर नाराजगी जताई और कहा कि अगली बैठक तक सभी कार्य शत प्रतिशत पूरे होने चाहिये। हर ठेकेदार से लिखित प्रतिबद्धता मांगी गई, ताकि तय टाइमलाइन में काम पूरा किया जा सके। कनीय अभियंताओं को आदेश दिया गया कि वे साइट पर जाकर निगरानी करें और वीडियो व फोटो के साथ रिपोर्ट पेश करें।जिन ठेकेदारों का काम कमजोर पाया गया, उन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। DC ने दो टूक कहा परिणाम दिखने चाहिये।  स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा के दौरान DC यादव ने कहा कि “स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, यह लोगों की सोच और संस्कार का हिस्सा है। उन्होंने पंचायतों में नियमित निरीक्षण, गांवों में जनजागरूकता अभियान और ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। गोवर्धन योजना, आईएचएचएल निर्माण और ओडीएफ प्रगति जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। DC दिनेश यादव ने अंत में कहा कि जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन, दोनों ही सिर्फ परियोजनायें नहीं हैं, बल्कि यह हर ग्रामीण परिवार की गरिमा और सेहत से जुड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों, अभियंताओं और ठेकेदारों से अपील की कि गढ़वा को ऐसा जिला बनाइये जहां हर घर में नल से जल हो और हर गली में स्वच्छता की खुशबू।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...