Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के डंडा प्रखंड में “अबुआ आवास योजना” में ऐसी साजिश रची गई, जिसने गरीब के सपने को किसी और की झोली में डाल दिया। सरकारी मंशा थी, हर गरीब को अपना घर। पर पंचायत सचिव शंभु प्रसाद ने इस सपने की कीमत अयोग्य लोगों के नाम लिखकर चुकाई। DC दिनेश कुमार यादव ने इस विश्वासघात को गंभीरता से लिया। जांच में सच सामने आया कि योग्य लाभुकों को दरकिनार कर, अपात्रों को घर बांट दिये गये। नतीजा सचिव को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। DC ने दो टूक कहा “पात्रों का अधिकार छीनने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। योजना में धांधली की सजा सख्त होगी।” अबुआ आवास योजना किसी की सियासी चाल नहीं, गरीब की उम्मीद है… और उम्मीद के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं। जिला प्रशासन ने अपील की अगर किसी ने योजना में हक छीना हो, तो चुप न रहें। सच बोलें… ताकि घर उसी को मिले, जिसे उसकी जरूरत है।
CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...
जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...





