Ranchi : रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने सिरम टोली फ्लाई ओवर के भुगतान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। वहीं इस क्षेत्र में सड़क निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि पर स्थित मंदिर के द्वार एवं राधा स्वामी सत्संग परिसर की दीवार को विधिवत तरीके से हटाने को कहा है। रांची रिंग रोड से झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंच पथ के लंबित भुगतान प्रक्रिया को भी पूरा करने को कहा है। DC राहुल कुमार सिन्हा आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार कक्ष में भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने अरगोड़ा-कटहल मोड़ सड़क चौड़ीकरण परियोजना, बिरसामुंडा एयरपोर्ट से कुटियातु मोड़ पथ निर्माण कार्य परियोजना, बरियातु मुख्य मार्ग से बड़गाई, बोड़ेया सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर काम जल्द से जल्द पूरा कर जिला भू-अर्जन को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। बैठक में रांची के अपर समाहर्त्ता राजेश कुमार बरवार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ को CM हेमंत सोरेन ने दी बड़ी सौगात…
इसे भी पढ़ें : मंत्री की स्कॉट गाड़ी का हो गया यह हाल…
इसे भी पढ़ें : गजब का फांसा एक साथ 8 लड़कियों को, भगवान न करें…
इसे भी पढ़ें : कांके में फा*यरिंग!
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में दो सगे भाइयों की मौ*त… कोहराम
इसे भी पढ़ें :PM मोदी “तेजस” में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 लॉन्च, जानें कीमत…
इसे भी पढ़ें :रांची में आज 1 बजे से बंद रहेंगे यह रास्ते… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मंत्री की स्कॉट गाड़ी का हो गया यह हाल…












