spot_img
spot_img
spot_img

रांची के DC बोले, गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच जिला प्रशासन और गैस कंपनियों ने बड़ा आश्वासन दिया है। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि रांची में LPG की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है, इसलिये लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। बैठक में Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum के प्रतिनिधि और विभिन्न गैस एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे। गैस कंपनियों ने बताया कि हाल के दिनों में एक साथ बहुत अधिक बुकिंग रिक्वेस्ट आने के कारण सिस्टम पर असर पड़ा है। गैस कंपनियों का सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन जारी है, कुछ ही दिनों में बुकिंग व्यवस्था सामान्य होगी। लोगों को एजेंसी के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार अब एक नई व्यवस्था लागू की गई है। एक सिलेंडर की बुकिंग के बाद 25 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग होगी। इससे गैस की समान आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। 2 और 5 लीटर के सिलेंडर उपलब्ध है। HPCL और BPCL के 5 लीटर सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आधार कार्ड दिखाकर उपभोक्ता गैस प्राप्त कर सकते हैं।

घर बैठे करें बुकिंग

गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे एजेंसी में भीड़ लगाने के बजाय डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करें। IVR कॉल और मिस्ड कॉल सुविधा है। मोबाइल ऐप एवं वेब आधारित बुकिंग की जा सकती है। बैठक में DC मंजूनाथ भजन्त्री ने गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी हालत में कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू है। सभी उपभोक्ताओं तक गैस की समान आपूर्ति सुनिश्चित करें। गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। गैस आपूर्ति पर निगरानी के लिये जिला स्तर पर एक मॉनिटरिंग कमेटी गठित की जायेगी। इसमें रांची एवं बुंडू के SDO, मार्केटिंग ऑफिसर, गैस कंपनियों और एजेंसियों के नोडल अधिकारी, अस्पताल और अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विशेष रूप से अस्पताल, आंगनबाड़ी, ओल्ड ऐज होम, अनाथालय, हॉस्टल, जेल और सीएपीएफ जैसे संस्थानों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुये सभी को मिलकर काम करना होगा। उनका संदेश साफ था कि “टीम इंडिया, टीम झारखंड और टीम रांची बनकर काम करना है, ताकि हर घर की रसोई जलती रहे।” गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए जिला प्रशासन ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, इस नंबर पर शिकायत करने पर प्रशासन द्वारा त्वरित समाधान का भरोसा दिया गया है।

अबुआ साथी – 9430328080

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...