Ranchi : PM आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के तहत स्वीकृत कुल 35 स्वास्थ्य उप केंद्रों का काम जल्द शुरू कर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल राँची के कार्यपालक अभियंता को दिया गया है। रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर आज DDC दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में DMFT से शिक्षा एवं स्वास्थ्य प्रक्षेत्र की स्वीकृत योजनाओं का समय पर टेंडर निकाल काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। DMFT मद और अन्य मदों के द्वारा किये गये PHC/APHE के जीणोद्वार से संबंधित मसले पर भी गौर किया गया।
मीटिंग में रांची के सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार, जिला योजना पदाधिकारी विनय कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार के अलावा रांची के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, रांची के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कार्यपालक अभियंता, जिला अभियंता, जिला परिषद राँची, रांची के पेय जल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, रांची के JSLPS (पश्चिमी एवं पूर्वी) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं (DMFT-PMU के सदस्य एवं संबंधित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : अगले कुछ घंटों में गरज के साथ गिर सकता हैं ठनका… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : 6272 युवाओं का भला कर गया CM की यह योजना… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : गुड़िया और पूजा के चक्कर में बाप का माथा फिरा, ”कौन नयकी, कौन पुरनकी, हम का जानें”
इसे भी पढ़ें : आम तोड़ने के चक्कर में दो सगे भाइयों की मौ’त… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : वाटर पार्क निदेशक पर हमला पर बिफरे रघुवर, किसे फोन किया… जानें








