Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग की DC नैंसी सहाय ने करीब 60 दिव्यांगों को मुफ्त में बैट्री से चलने वाली ट्राई साईकिलें दी। इससे पहले के दो चरण में 10-10 दिव्यांगों को ये साईकिलें दी गई थी। DC नैंसी सहाय ने कहा कि उनकी कोशिश है कि विभिन्न व्यवसायों से जुड़े खासकर दिव्यांग स्टूडेंट को अपने काम में सहुलियत मिले। ये ट्राई साईकिलें DMFT मद से दी गई। वितरण के समय मौके पर हजारीबाग के उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा एवं DMFT और समाज कल्याण विभाग से जुड़े लोग मौजूद थे।












