Ranchi : कोविड-19 टीकाकरण के प्रति रांची जिला प्रशासन लगातार लोगों को जागरुक करने का काम कर रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी सप्ताह के अंत में भ्रमण कर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण और जागरुकता कार्य कर रहे हैं। उपायुक्त रांची छवि रंजन भी विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज DC Chhavi Ranjan ने कांके प्रखंड स्थित पिठोरिया में टीकाकरण एवं जांच केन्द्र का निरीक्षण किया और इस दौरान ग्रामीणों से बात कर उन्हें टीकाकरण के प्रति जागरुक भी किया।
टीकाकरण केन्द्र में व्यवस्था का लिया जायजा
कांके प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिठोरिया में कोविड-19 टीकाकरण और जांच केन्द्र बनाया गया है। DC Chhavi Ranjan ने यहां की गयी व्यवस्था का जायजा लिया। टीकाकरण केन्द्र में प्रतिनियुक्त वैक्सीनेटर से बाचचीत करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा निदेश दिये। उपायुक्त ने कोविड जांच केन्द्र में भी व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि सावधानी के साथ दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए लोगों की जांच करें। संक्रमण से सब सुरक्षित रहें इस बात का विशेष ध्यान रखें।
टीका अवश्य लें, ये आपकी सुरक्षा के लिए है : उपायुक्त
टीकाकरण केन्द्र पर उपायुक्त ने ग्रामीणों से बात भी की। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों के मन में टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां है। जिसपर उपायुक्त ने बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, इसका स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने लोगों को बताया कि मैंने खुद टीका लिया है और पूरी तरह से स्वस्थ हूं। श्री रंजन ने टीका लेने आये लोगों से कहा कि आप अपने आस पास के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरुक करें, सुरक्षित समाज के प्रति ये आपकी भी जिम्मेवारी है।
इसे भी पढ़ें : Breaking : झारखंड में फिर बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, कई GuideLines में बदलाव, सुनिये क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
इसे भी पढ़ें : अफसर बिटिया बन पूरा किया मां का ख्वाब… देखें, रांची की दिव्या कैसे पास कर गई BPSC परीक्षा












