योजनाओं में देरी पर नाराज DC, क्या बोले… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा समाहरणालय में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग की अहम समीक्षा बैठक हुई। गढ़वा के DC दिनेश यादव ने साफ शब्दों में कहा कि योजनायें फाइलों में नहीं, खेत-खलिहान तक दिखनी चाहिये। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति का गहन आकलन किया गया और अधिकारियों को निर्देश मिला कि हर पात्र किसान तक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचे। समीक्षा के दौरान बीज वितरण, कृषक प्रशिक्षण और मृदा स्वास्थ्य (सॉयल हेल्थ) कार्यक्रमों की धीमी प्रगति देख DC दिनेश यादव का पारा चढ़ गया। उन्होंने दो टूक कहा, अब लापरवाही नहीं चलेगी… अगली बैठक तक सभी लंबित कार्य पूरे होने चाहिये।

बैठक में किसानों से जुड़ी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई, जैसे पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), फसल बीमा योजना, झारखंड राज्य मिलेट्स मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन। पशुपालन विभाग को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, कृत्रिम गर्भाधान और पशु शेड वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिये गये।वहीं, तालाबों में मत्स्य बीज वितरण तेज करने और मत्स्य उत्पादक समूहों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सहकारिता विभाग को गोदाम निर्माण और उर्वरक लाइसेंस की स्थिति सुधारने के निर्देश मिले। DC दिनेश यादव का स्पष्ट संदेश था कि सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें। योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ताकि जिले का कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे। बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्यासागर सिंह, जिला गव्य विकास पदाधिकारी गिरीश कुमार समेत कई अधिकारी और एफपीओ प्रतिनिधि मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय...

लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों

Hazaribagh(Sunil Sahu) : शहर की सड़कों पर रविवार को कुछ...

NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) की पकरी बरवाडीह...