Jamshedpur : जमशेदपुर में सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन की आखिरी तारीख 6 मई है। 7 मई को नामाकंन पत्रों की जांच एवं 9 मई तक नामांकन वापस लिये जा सकते हैं। खर्चो क हिसाब-किताब देखने के लिये ऐक्सपैंडीचर ऑब्जर्वर एस गुप्ता आ चुके हैं। जिले में दो एक्सपेंडिचर आब्जर्वर रहेंगे। एक एक्सपेंडेचर ऑब्जर्वर जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र देखेंगे। वहीं, दूसरे एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा विधानसभा देखेंगे। जमशेदपुर में 9,34,251 पुरुष वोटर्स और 9,12,122 महिला वोटर्स शामिल है। वहीं, 132 ट्रांसजेंडर वोटर्स भी शामिल है। चुनाव से पहले 1178 आर्म्स को जमा कराया जा चुका है। जिन्होंने भी आर्म्स जमा नही किया है, उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी। वहीं, कई नामी गुंडे पर CCA लगाया जा चुका है, कुछ पर CCA लगाने की अनुशंसा की जा चुकी है। वहीं अब तक कुल 68 लाख 8 हजार 466 रुपयों को जब्त किया गया है। इसका खुलासा आज जमशेदपुर के DC एवं SSP किशोर कौशल ने मीडिया के सामने किया।
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…










