spot_img
spot_img
spot_img

एक ही परिवार के 8 समेत अब तक 11 की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार देर रात दयालपुर के शक्ति विहार में दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक चार मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 8 लोग एक ही परिवार के हैं। रात करीब 2:50 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि D-26, गली नंबर-1 की एक इमारत ढह गई है। मौके पर पुलिस, दमकल, DDMA, NDRF, MCD, और अन्य रेस्क्यू टीमें पहुंचीं। करीब 60 गज के प्लॉट पर बनी इस चार मंजिला इमारत का निर्माण 15 साल पहले लापरवाही से किया गया था। हाल ही में ग्राउंड फ्लोर की दुकानों में रिनोवेशन हो रहा था और गली की नाली का पानी बुनियाद में रिसने से इमारत की स्थिति और कमजोर हो गई थी। घटना के वक्त इमारत में मकान मालिक तहसीन और उसके तीन बेटों के परिवार के अलावा दो किरायेदारों के परिवार मौजूद थे। अब तक मलबे से 22 लोगों को निकाला गया, जिनमें से 11 की मौत हो चुकी है और 11 का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में एक ही परिवार के 8 लोग तहसीन (60), नाजिम (30), शाहिना (28), अनस (6), आफरीन (4), अफ्फान (8 माह), चांदनी (23), इशहाक (70) के साथ 3 किरायेदार दानिश (23), नावेद (17) और रेशमा (38) शामिल है। वहीं घायलों में जीनत, चांद मोहम्मद, शान, सानया, शाहिद, रिहाना, नेहा, नबी अहमद, अलफेज, आलिया और तनू शामिल है। रेस्क्यू ऑपरेशन में 4 जेसीबी, 1 क्रेन, DDMA, NDRF, DFS की टीमें, 12 से ज्यादा एम्बुलेंस और भारी संख्या में पुलिस बल जुटी रही।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...