Palamu : नेशनल स्पोर्ट्स में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेडल लेकर लौटे MK DAV के स्टूडेंट्स का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। DAV नेशनल स्पोर्ट्स के तहत ये प्रतियोगिता फरीदाबाद और सोनीपत में हुई। वेट लिफ्टिंग में 14 साल आयु वर्ग में आर्दश कुमार ने गोल्ड मेडल झटके, वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग में 67 किलो वजन उठा आर्य़न कुमार स्वर्ण पदक हासिल किये। 17 वर्ष आयु वर्ग में आयुष दुबे ने 96 किलो वजन उठा सिल्वर मेडल हासिल किये। पिस्टल शूटिंग में साहिल राज, कुंवर सिंह एवं दक्ष कुमार ने कांस्य पदक जीते। रिले रेस में छात्रा आरती, रोशन, एकता एवं राखी ने कांस्य पदक जीते। 1 हजार मीटर स्केटिंग में शिवम कुमार ने सिल्वर मेडल झटके।
छात्रों की इस बेहतरीन कामयाबी पर खुशियों का इजहार करते हुये प्रिसिंपल डॉ जीएन खान ने कहा कि इन छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय के ध्वज को ऊंचा करने का काम किया है। मेहनत और प्रैक्टिस के दम पर यह कामयाबी हासिल की है। खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इन छात्रों के साथ सीनियर टीचर करण सिंह, खेल शिक्षक विक्रम राय, मयंक सिंह एवं शिक्षिका काजल गई थी। रेलवे स्टेशन पर छात्रों का स्वागत करने खुद प्रिसिंपल डॉ GN खान, सीनियर टीचर CS पांडेय, तुषार घोष, एस मैती, अभिषेक पांडेय एके पांडेये, कन्हैया राय, नितिन राज एवं कला शिक्षक प्रवीर पात्रा गये थे।

इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें : ITI वालों के लिये निकली वैकेंसी, सैलरी के साथ मिलेगा DA
इसे भी पढ़ें : हेयर स्टाइल को लेकर परीक्षा में बैठने से रोका, कैसे बनी बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गजब के इस ठंड में बचना जरूरी, डॉ वर्मा ने दी टिप्स…
इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार का बच्चों को स्कूल बुलाने का अनोखा जुगाड़… जानें








