दौलत के धनी चीफ इंजीनियर बाबू के घर फिर रेड, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: नामी-बेनामी अकूत संपत्ति हासिल करने में मशहूर हो गये चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के ठिकानों पर इस बार ED ने इंट्री की है। साल 2019 में वीरेंद्र राम के जमशेदपुर वाले घर में ACB ने रेड कर सबको चौंका दिया था। तब उनके घर से 2.45 करोड़ रुपये कैश मिलने की बात खूब उछली थी। इसी मामलों को लेकर आज ED भी रेस हो गई। ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर ED ने एक साथ छापा मारा। वीरेंद्र राम के यह ठिकाने दिल्ली, रांची, जमशेदपुर, हिसार और सिवान में है। सत्ता के गलियारों में अपना अलग दखल रखने में मशहूर वीरेंद्र राम के घर रेड पर पड़ते ही कई लोगों की नींद हराम हो गई है। चारों तरफ शोर ऐसा कि तहलका मचा हुआ है। ED के हाथ अबतक क्या-क्या लगा, इसका ब्योरा अबतक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अबतक की जांच में यह बात सामने आई है कि चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम ने खूब धन, दौलत और शोहरत बटोरी है। बेशुमार संपत्ति है। जमशेदपुर के शिव गंगा अपार्टमेंट और मानगो के वसुंधरा स्टेट में भी उनका एक-एक फ्लैट है। जमशेदपुर के ही ग्रीन वाटिका में उनके दो डुप्लेक्स हैं। पटना, दिल्ली जैसे शहरों में भी उनकी कई बेनामी संपत्ति हैं। हाउसिंग बोर्ड में रहते हुए भी वीरेंद्र राम पर कई तरह के इल्जाम लगे थे। वीरेंद्र राम पर कई हस्ती मेहरबान है।

इसे भी पढ़ें :CSK को बड़ा झटका, नहीं खेल पायेगा ये धुरंधर

इसे भी पढ़ें :वनडे सीरीज के लिये टीम इंडिया का ऐलान, देंखे किसे मिला मौका…

इसे भी पढ़ें :वनडे सीरीज में रोहित नहीं इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी!

इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट के लिए टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

इसे भी पढ़ें :MS Dhoni इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी IPL मैच! देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड को मिले 6 नये IPS अफसर… जानें कौन

Ranchi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सिविल...

CM की नाराजगी के बाद पुलिस कप्तान खुद उतरे सड़क पर… देखें

Ranchi : राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को और...

बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…

Ranchi : राजधानी रांची में बीती शाम उस वक्त...

झारखंड के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Ranchi : झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों...

RCB की जीत के बाद ‘विरुष्का’ की फोटो वायरल…

New Delhi : IPL 2026 के फाइनल में रॉयल...