झारखंड को मिले 6 नये IPS अफसर… जानें कौन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के कैडर आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी है। देशभर के 147 चयनित अधिकारियों में से 6 नये IPS अधिकारियों को झारखंड कैडर मिला है, जिससे राज्य की पुलिस व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

6 नये IPS

झारखंड कैडर पाने वालों में करन कुमार (रैंक 174) और सौरभ राजेंदु (रैंक 199) राज्य के मूल निवासी हैं। इनके अलावा काबिल भार्गव (दिल्ली), पुलकित बंसल (दिल्ली), मानसी सिंह (उत्तर प्रदेश) और कर्मवीर नरवाडिया (राजस्थान) को भी झारखंड कैडर आवंटित किया गया है। वहीं झारखंड के सफल अभ्यर्थी राज कुमार महतो को कैडर नीति के तहत केरल कैडर मिला है। अब वे केरल में IPS अधिकारी के रूप में अपनी सेवायें देंगे।

147 IPS अधिकारियों का कैडर आवंटन

गृह मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष कुल 147 IPS अधिकारियों का कैडर आवंटन किया गया है। राज्यों में उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक 17 नये IPS अधिकारी मिले हैं। झारखंड को 6 नये अधिकारी मिलने से आने वाले वर्षों में राज्य पुलिस को युवा नेतृत्व और नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : CM की नाराजगी के बाद पुलिस कप्तान खुद उतरे सड़क पर… देखें

इसे भी पढ़ें : बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी…

इसे भी पढ़ें : RCB की जीत के बाद ‘विरुष्का’ की फोटो वायरल…

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM योगी बोले ‘नालायक औलादों’ को समझा लो, वरना…

UP :  UP के CM योगी आदीत्यनाथ ने वैसे...

CM की नाराजगी के बाद पुलिस कप्तान खुद उतरे सड़क पर… देखें

Ranchi : राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को और...

बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…

Ranchi : राजधानी रांची में बीती शाम उस वक्त...

झारखंड के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Ranchi : झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों...

RCB की जीत के बाद ‘विरुष्का’ की फोटो वायरल…

New Delhi : IPL 2026 के फाइनल में रॉयल...