spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मां से लिपटी रही बेटी, आरोपियों ने रेत दिया गला

Date:

spot_img
spot_img

खून से लतपथ महिला लगाती रही मदद की गुहार, कोई नहीं आया सामने

चाईबासा : दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। घर में घुसकर बच्ची के सामने ही उसकी मां का गला रेत दिया। घटना को दो आरोपियों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ महिला गांव में अपने चार बच्चों के साथ इधर-उधर भागती रही। लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की। आखिरकार महिला ने दम तोड़ दिया। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात चाईबासा के हाटगम्हरिया के कुईड़ा गांव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गये। पुलिस ने मामले में दो आरोपी बूंदी राम बिरूवा और माटा सुंडी को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनों के एक सहयोगी को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। अबतक के जांच में हत्‍या की वजह जो उभरकर सामने आई है, वह बेहद हैरान करने वाला है। शांति सुंडी के पति सोनाराम सुंडी उर्फ गमन सुंडी की 2017 में बाइक हादसे में मौत हो गई थी। घटना के समय वह अपने दोस्त चोकरो सुंडी की बाइक चला रहा था। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चोकरो सुंडी का चाचा माटा सुंडी जबरन उस क्षतिग्रस्त बाइक को खरीदने का शांति पर दबाव बना रहा था। वह बाइक खरीदने में सक्षम नहीं थी। जिससे नाराज होकर माटा सुंडी ने अपने दोस्‍त बूंदीराम बिरूवा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

Read more: गुंडा टैक्‍स नहीं मिला, चली ताबड़तोड़ गोलियां और बमबाजी, देखें वीडियो

Read more: जिद ऐसी कि बहन ने खो दिया भाई

जानकारी के अनुसार महिला शांति सुंडी विधवा है। वह अपने 4 बच्‍चों के साथ कुईड़ा गांव में रहती है। शनिवार की रात अपने चार बच्चों के साथ सोने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान आरोपी बूंदी राम और माटा उसके घर आया। बच्चों को बाहर भेज दिया और खटिया पर लिटाकर शांति का गला चाकू से रेत दिया। इस दौरान शांति की सबसे छोटी बेटी पिंकी अपनी मां से लिपटी रही। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटनास्थल पर शांति की बड़ी बेटी सुमिला लक्ष्मी सुंडी, बेटा गगन सुंडी और छोटी बेटी पिंकी सुंडी रोते बिलखते हुए लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वहीं, दूसरा बेटा दुंबी सुंडी (10) दौड़ते हुए अपने चाचा नरकांत सुंडी को बुलाने नीचे टोली चला गया। चाचा जब तक घटनास्थल पहुंचे शांति की मौत हो चुकी थी।

Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो

Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...

कभी पीके राय कॉलेज का छात्र था मिसिर बेसरा, फिर थाम ली बं’दूक…

Dhanbad : कभी किताबों के बीच भविष्य तलाशने वाला...

आंदोलित छात्र बोले, CBI जांच की मांग से पीछे नहीं हटेंगे…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...

कभी पीके राय कॉलेज का छात्र था मिसिर बेसरा, फिर थाम ली बं’दूक…

Dhanbad : कभी किताबों के बीच भविष्य तलाशने वाला...

आंदोलित छात्र बोले, CBI जांच की मांग से पीछे नहीं हटेंगे…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को...