Latehar : बीते 4 रोज से घर से रहस्यमय ढंग से गायब हुई बेटी को घरवालों ने हर संभावित ठिकानों पर खोजा। उसका कही कुछ पता नहीं चलने पर बीते 29 नवंबर को थाने में आवेदन भी दिया। वहीं कुछ पर संदेह भी जताया। फिर भी उसका कुछ टोह नहीं मिला। आज सुबह ग्रामीणों को कुएं में एक लाश दिखी। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर सैकड़ों की भीड़ पहुंच गई। खबर मिलते ही नाबालिग के घरवाले भी मौके पर पहुंचे। कुएं में झांकते ही उनकी चीख निकल पड़ी। यह शव लापता बेटी का निकला। शव को कुएं से निकाल सड़क पर रख कर घरवालों समेत आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। घरवालों का इल्जाम है कि उनकी लड़की की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। घटना लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र से सामने आई है।
खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाने की कोशिश की। लेकिन लोग नहीं माने। उनकी मांग थी कि मामले की उच्चस्तरीय जांच हो। वहीं दोषी को अविलंब अरेस्ट किया जाये। एक आलाधिकारी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार हैं। वहीं हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM इन पांच परिवारों को देंगे पांच-पांच लाख रुपये…
इसे भी पढ़ें :CM के चेहरे का सबको इंतजार, 5 दिसम्बर को बनेगी नई सरकार
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर सोई अवस्था में मा’र दी गो’ली
इसे भी पढ़ें :पलामू बालिक गृह में महापा’प, दो अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :खूंटी और चाईबासा पर हुकूमत करने वाले का एन’काउंटर
इसे भी पढ़ें :यूं चलते-चलते आ गई मौ’त, रोड में बवाल…
इसे भी पढ़ें :अगले तीन रोज में झारखंड मंत्रिमंडल का गठन, चौंकायेंगे ये चेहरे…








