spot_img

बेटी की पढ़ाई नहीं रुकेगी, इन सरकारी Scholarships का लें लाभ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: भारत में आज भी लड़कियों की एक बड़ी आबादी है जो बेसिक शिक्षा से दूर है।  कभी आर्थिक समस्‍या तो कभी दूसरे सामाजिक कारणों से अक्‍सर लड़कियों की पढ़ाई बीच में छूट जाती है।  केन्‍द्र और राज्‍य सरकार की ऐसी कई Scholarships स्‍कीम हैं जिनके लिए लड़कियां अप्‍लाई कर सकती हैं और पढ़ाई जारी रख सकती हैं। इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल चाइल्‍ड आज 11 अक्‍टूबर को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है।  UN द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त ये दिन लड़कियों के रोज़ के जीवन में आनी वाली समस्‍याओं को उजागर करने और लैंगिक समानता को प्रोत्‍साहन देने के लिए मनाया जाता है।

CBSE UDAAN Scholarships 

CBSE कक्षा 11वीं और 12वीं की लड़कियों को यह छात्रवृत्ति देता करता है ताकि वे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर सकें और देश के मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन पा सकें।  इसके तहत देश के 60 शहरों में ऑनलाइन क्‍लासेज़ होती हैं।  इस स्कॉलरशिप में OBC के लिए 27% सीटें, SC के लिए 15%, ST के लिए 7। 5% और PwD के लिए 3% सीटें आरक्षित हैं।

योग्यता: गर्ल स्‍टूडेंट कक्षा 11वीं या 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की स्‍टूडेंट होनी चाहिए।  इसके अलावा KV/NV/सरकारी स्कूल/ CBSE स्कूल से होनी चाहिए और 10वीं कक्षा में 70% तथा साइंस और गणित में 80% नंबर होने चाहिए।  परिवार की आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Pragati Scholarship 

AICTE ये स्‍कॉलरशिप उन लड़कियों के लिए है जिन्‍होंने किसी AICTE से मान्‍यता प्राप्‍त कॉलेज में डिग्री या डिप्‍लोमा में एडमिशन लिया हो।  योग्‍यता: कैंडिडेट की फैमिली इनकम 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और एक पर‍िवार से अधिकतम 2 लड़कियां ही इसका लाभ ले सकती हैं।

Indira Gandhi Scholarship For Single Girl Child

UGC इंदिरा गांधी स्‍कॉलरशिप फॉर सिंगल चाइल्‍ड चाइल्‍ड स्‍कॉलरशिप UGC द्वारा उन लड़कियों को दी जाती हैं जो अपने माता-पिता की एकलौती संतान हों और किसी नॉन-प्रोफेश्‍नल PG कोर्स में दाखिला लेना चाहती हों।  इसके लिए अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष निर्धारित है।

Begum Hazrat Mahal National Scholarship

बेगम हजरत महल नेशनल स्‍कॉलरशिप (मौलाना आज़ाद स्‍कॉलरशिप) कक्षा 9वीं से 12वीं की लड़कियों के लिए है।  इस स्‍कॉलरशिप का लाभ मुस्लिम, क्रिश्चियन, सिख, बुध, जैन और पारसी कम्‍यूनिटी की मेरिट होल्‍डर लड़कियां ले सकती हैं।  योग्‍यता: माइनॉरिटी कम्‍यूनिटी की फीमेल स्‍टूडेंट्स जिनके पिछले क्‍लास में 50% नंबर हों और परिवार की आय 2 लाख से अधिक न हो।

Scholarships For Single Girl Child

CBSE ये Scholarships CBSE द्वारा कक्षा 11 और 12 की मेरिट होल्‍डर लडकियों के लिए है।  इसके लिए वही लड़कियां पात्र हैं जो अपने माता-पिता की एकलौती संतान हों।  कैंडिडेट को कक्षा 10वीं में 60% नंबरों के साथ पास होना जरूरी है और उसे CBSE के ऐसे स्‍कूल से पास होना चाहिए जिसकी मासिक फीस 1500 रुपये से अधिक न हो।

Savitribai Phule Scholarship For Backward Girl

ये स्‍कॉलरशिप महाराष्ट्र राज्‍य की उन लड़कियों के लिए है जो पिछड़े वर्ग (BC) से हैं और कक्षा 8-10 में हैं।  ये स्‍कॉलरशिप खास इसलिए दी जाती है ताकि लड़कियां अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।  महाराष्ट्र के पिछड़े वर्ग की 8-10वीं कक्षा की लड़कियां स्कूल के माध्यम से इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :दिन भर मशक्कत करती रही NDRF, नहीं मिला कोई सुराग… देखें

इसे भी पढ़ें :महापाप करने वाले IRB के जवानों के साथ क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम में जल्द होगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच, जानें कब

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...