रंगेहाथ धराये दारोगा बाबू, कर रहे थे यह काम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk :  दारोगा अभिषेक वर्मा और बिचौलिया शिवम सिंह रंगेहाथ धरा गये। गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने उन्हें 1 लाख रुपये घुस लेते हुए अरेस्ट किया है। दोनों के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक बेरुका गांव निवासी सैफ ने बीते पांच मई को जंसा थाने में चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मुकदमे की विवेचना जंसा थाने की कस्बा चौकी में सेकेंड अफसर के पद पर तैनात दरोगा अभिषेक वर्मा को दी गई। प्रकरण में नामजद आरोपी अमजद हुसैन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई से शिकायत की कि दरोगा अभिषेक उस पर दबाव बना रहे हैं कि एक लाख रुपये दे दो तो मुकदमे की धारा कम करने के साथ ही नाम भी निकाल देंगे। शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने अमजद को केमिकल युक्त नोटों की गड्डी थमा कर दरोगा अभिषेक को देने के लिए दीनदासपुर स्थित लंगोटिया हनुमान मंदिर के सामने बुलाने को कहा। दरोगा अभिषेक बिचौलिया शिवम के साथ दोपहर 12:50 बजे हनुमान मंदिर के सामने अमजद से पैसा लेने पहुंचा। उसी समय भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र राय व सुनील यादव और कांस्टेबल सुमित भारती, अजय यादव व विनोद की टीम ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा। इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज करा कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।

2019 बैच का दरोगा अभिषेक प्रयागराज जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी शुक्ला मार्केट का मूल निवासी है। वहीं, बिचौलिया शिवम सिंह जंसा थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गांव का रहने वाला है।

 

इसे भी पढ़ें : आधी रात भयानक रूप लेगा साइक्लोन ‘मोचा’, NDRF की टीमें तैनात…

इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ को लेकर कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 1004 ASI को मिला Promotion… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड में जेल में बंद आफताब पर आरोप तय, पर खुद क्या कहा कोर्ट से… जानें

इसे भी पढ़ें : हेलमेट पहनकर शख्स चला रहा कार, कारण जान चौंक जाएंगे आप…

इसे भी पढ़ें : Bihar Weather : 12 मई तक फिर गर्मी सताने वाली है, IMD ने दिए ये सुझाव

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

Kohramlive : बिहार के सीमावर्ती किशनगंज में शुक्रवार तड़के...

मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून 2026...

बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

Kohramlive : आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ...

Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, कीमत जानें…

Kohramlive : रॉयल अंदाज, भारी आवाज और सड़क पर...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...