Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र की कुख्यात दनुआ घाटी में सोमवार को एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर पड़रिया (बाराचट्टी, गया, बिहार) की ओर जा रहे थे। दनुआ घाटी के तीखे मोड़ और खतरनाक ढलान पर बाइक अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में राजा कुमार और लक्की कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही NHAI एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
दनुआ का तीखा मोड़, ट्रिपली सवारी, ऑन द स्पॉट डे’थ…
Date:




