spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बेटी को बाहर घूमने भेजा, पत्नी का किया खून

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : शिक्षा विभाग में काम करने वाला बसंत नायक ने दिन के उजाले में अपनी पत्नी का खून कर दिया। दिन के 2 बजे के करीब बसंत कहीं बाहर से अपने घर लौटा। घर में बेटी स्नेहा से कहा… मुझे तेरी मम्मी से कुछ जरूरी बातें करनी है। तुम बाहर घूम कर आओ। बेटी पिता की बात टाल नहीं सकी। अपना फोन और मास्क लेकर घर से बाहर निकल गयी। कुछ देर बाद ही स्नेहा को उसके भाई ने फोन कर बताया कि पापा ने मम्मी को मार डाला। पत्नी रेखा देवी की हत्या करने के बाद बसंत नायक वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। वह एक महीना पहले ही जेल से बाहर निकला था। रिश्वत लेने के आरोप में खूंटी में पकड़ाया था। सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो मामला सामने उभर कर आ रहा है, उसके अनुसार किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में तना-तनी चल रही थी। रेखा की सिर में हथौड़ी से मार कर हत्या की गयी है। घर के अंदर से जहर की शीशी भी मिली है। फरार पत्नीहंता बसंत की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।

Read More : सादा कागज पर अंगूठा लेकर दिखा दिया ठेंगा खेत बंधक रख कर्ज लिया… सुनें, एक गरीब का दर्द (Video)

Read More : सबकी रुह कंपा गया “यशोदा मईया” का खतरनाक अंत

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: